Each question below has a set of statements and two conclusions marked I and II. Take the statements to be true even if they seem to differ from commonly known facts, and decide which of the conclusions logically follow(s) from the statements.
नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में कुछ कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानिए, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हों, और तय कीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।
Statements:
Only a few pens are pencils.
No pencil is an eraser.
All erasers are sharpeners.
Conclusions:
I. Some pens are not erasers.
II. All sharpeners being pencils is a possibility.
कथन:
केवल कुछ पेन, पेंसिल हैं।
कोई पेंसिल, इरेज़र नहीं है।
सभी इरेज़र, शार्पनर हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ पेन, इरेज़र नहीं हैं।
II. सभी शार्पनर के पेंसिल होने की संभावना है।
- AOnly conclusion I followsकेवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
- BOnly conclusion II followsकेवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
- CEither conclusion I or II followsया तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है
- DNeither conclusion I nor II followsन तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है
- EBoth conclusions I and II followनिष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
Show answer
Key idea: "Only a few pens are pencils" means some pens are pencils and some pens are not pencils.
I. The pens that are pencils can never be erasers (no pencil is an eraser). So some pens are definitely not erasers. Conclusion I follows.
II. All erasers are sharpeners, and no eraser is a pencil, so at least those sharpeners which are erasers can never be pencils. Hence "all sharpeners being pencils" is not possible. Conclusion II does not follow.
Only conclusion I follows.
मुख्य विचार: "केवल कुछ पेन, पेंसिल हैं" का अर्थ है कि कुछ पेन, पेंसिल हैं और कुछ पेन, पेंसिल नहीं हैं।
I. जो पेन, पेंसिल हैं वे कभी इरेज़र नहीं हो सकते (कोई पेंसिल, इरेज़र नहीं है)। अतः कुछ पेन निश्चित रूप से इरेज़र नहीं हैं। निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
II. सभी इरेज़र, शार्पनर हैं और कोई इरेज़र, पेंसिल नहीं है, अतः कम से कम वे शार्पनर जो इरेज़र हैं, कभी पेंसिल नहीं हो सकते। इसलिए "सभी शार्पनर का पेंसिल होना" संभव नहीं है। निष्कर्ष II अनुसरण नहीं करता।
केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
